नालंदा :-एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने नामंकन का भरा पर्चा - Nalanda Chunav

👉

नालंदा :-एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने नामंकन का भरा पर्चा - Nalanda Chunav

नालंदा. मुख्य संवाददाता. विश्वास के नाम

डिप्टी सीएम, चिराग आशीर्वाद जन सभा में पहुँचे नालन्दा।


सातवें चरण के चुनाव को लेकर नालंदा में पहले दिन मंगलवार को एनडीए समर्थित जदयू के उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार ने अपना नामांकन का पर्चा समाहरणालय में दाखिल किया। समनालय के बाहर कार्यकर्ताओं के द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल करने के उपरांत कौशलेंद्र कुमार को फूल माला पहना स्वागत किया गया। वहीं समाहरणालय से पैदल ही श्रम कल्याण केंद्र के मैदान पहुँचे जहां आशीर्वाद यात्रा में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

संवैधानिक व्यवस्था से चलती है देश प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार

नामांकन प्रक्रिया दाखिल करने के उपरांत एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास हमारा मुद्दा है। जब से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। तब से लगातार विकास हो रहा है और हमारे देश के प्रधानमंत्री जब से उन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला है आज तक कोई भ्रष्टाचार उनके कार्यकाल में नहीं हुआ और देश को आगे ले जाने में उनकी अहम भूमिका है। आज जो हमारे देश की पहचान बनी है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है। आरक्षण पर अगर कोई बयान बाजी कांग्रेस वाले कर रहे हैं तो वह गलत कर रहे हैं। पूरी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है और भारत में जो संवैधानिक व्यवस्था है। उससे देश चलती है। किसी के कह देने से ना तो संविधान पर खतरा है न लोकतंत्र पर, हमारी जो संवैधानिक व्यवस्था है उससे देश चलता है। 

आपातकाल लगाने वाले लोग लोकतंत्र की हत्या की कर रहें बात

लोजपा (रा) लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान ने आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने 1975 में देश में आपातकाल लगाने का काम किया वो लोकतंत्र की हत्या की बात कह रहे हैं। आरक्षण और संविधान का डर दिखाते हैं। मैं अपने पिता स्व.रामविलास पासवान के  संघर्षों की कसम खाकर कहता हूं कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है ना संविधान को खतरा है और ना आरक्षण का कोई खतरा है। अगर खतरा है तो इन लोगों से, महागठबंधन के लोग हम लोगों को मुख्य धारा के साथ जुड़ता नहीं देखना चाहते हैं। अगर महागठबंधन के लोग सत्ता में आए तो जो हम लोगों को 5 किलो अनाज मिलता है। वह हमसे ये लोग छीनने का काम करेंगे। ये लोग आएंगे तो आयुष्मान के माध्यम से जो 5 लाख का स्वास्थ्य लाभ मिलता है उसे ये लोग खत्म करने का काम करेंगे। उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना समेत तमाम योजनाओं को महागठबंधन के लोग बंद करने की सोच रखते हैं। आप लोगों से यह आग्रह करने आया हूं कि आगामी 1 जून को ज्यादा से ज्यादा लोग घरों से बाहर निकल कर मतदान करने का काम करें। और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करें। हमारे प्रधानमंत्री जी ने लक्ष्य रखा है 2045 तक एक विकसित देश बनाने का, भारत विकसित देश कब बनेगा। जब भारत का हर एक राज्य विकसित होगा। बिहार राज्य विकसित बनेगा। बिहार का हर एक जिला विकसित बनेगा। बिहार का हर नगर,बिहार का हर एक पंचायत,बिहार का हर एक गांव विकसित बनेगा। तब जाकर 2045 तक हम लोग भारत को विकसित बना देश बना सकते हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं के लिए शौचालय, महिलाओं के रसोई के लिए उज्ज्वला योजना, गरीब परिवार को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज कराने का भी काम किया है। आप तमाम लोगों से आग्रह है कि 1 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी का चुनाव चिन्ह तीर छाप पर बटन दबाकर प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार को भारी मतों से विजई बनाएं।

यह चुनाव देश बनाने के लिए

भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा की यह चुनाव एमपी बनाने के लिए नहीं है, यह सरकार बनाने के लिए नहीं है, सरकार तो बनना तय है यह चुनाव देश बनाने के लिए है।

सत्ता बदली तो बदला बिहार का फिजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा था की यह तो समाजवादी का पुत्र था। हम तो सुधारने का मौका दे रहे थे। लेकिन यह लूटने से बाज नहीं आ रहा है। नेचर सिग्नेचर नहीं बदलता है और वह व्यक्ति का आज भी वही स्वरूप है। सदन में यह कहते हुए अहंकार भरता है कि  कौन ऐसा भाग्यशाली है जिसके माता-पिता पूर्व मुख्यमंत्री हैं। इसलिए चार्टर्ड विमान पर जनता की गाढ़ी कमाई लूट कर बर्थडे मनाता है। वह केक की संस्कृति में पहुंच चुका है वह सनातन की संस्कृति से दूर हो चुका है। जब वह सत्ता में आया था। मुख्यमंत्री तो हमारे पहले भी थे और आज भी हैं। लेकिन जब राजद सत्ता में आया था तो हमारा कुंदन पटेल को जेल के अंदर बंद किया गया। रामनवमी को बिहार के कई जिले में आताताइयो ने अत्याचार किया। दरभंगा के अंदर एक दलित के शव के ऊपर पेशाब किया गया। हमने नेता प्रतिपक्ष के नाते कहा था कि सत्ता बदलेगी तो व्यवस्था बदलेगी। आज सत्ता बदली है फिर रामनवमी आया कोई भी बिहार के अंदर कहीं भी आताताइयों का अत्याचार नहीं हुआ। राजद के लोग जंगल राज को लाते हैं नरसंहार कराते हैं। यह वही लोग हैं जो उग्रवादियों को अपराधियों को सदन में पहुंचाते ही नहीं है मंत्री तक बनाते हैं। 

इन लोगों ने जातीय जहर की लहर के कहर से बिहार को बर्बाद किया। 

बिहारी शब्द को  बनाया गाली

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहारी शब्द को गाली किसने बनाया। बिहार को बदनाम किसने किया हमारा नौजवान जब सम्मान और स्वाभिमान से जीना चाहता था तो हर जात के अपराधियों के हाथ मे हथियार थमा कर राजद के लोगों ने अपराधियों का साम्राज्य बनाया था। जो नौजवान स्वाभिमान के साथ खड़ा होता था गोलियों का शिकार हो जाता था। और अपने भविष्य को बनाने के लिए दूसरे राज्य जाता  था तो वहां गाली सुनना पड़ता था। लालू प्रसाद यादव के कारनामों के कारण, बड़ बोले पिता के बड़ बोले पुत्र आज किस तरह से बिहार को बदनाम कर रहे हैं। उनकी बेटी कहती है कि सत्ता आएगी तो प्रधानमंत्री को जेल में बंद कर देंगे। यह भ्रष्टाचारी जो अपने जात तक को सम्मान नहीं दे सके, इनलोगों ने अपने जात को भी नहीं देखा। रामकृपाल यादव जी जो रजत के हनुमान थे वह राजद को छोड़कर कभी नहीं जाते, उन्होंने जब पार्टी का त्याग किया था तो आंख में आंसू भरकर के उन्होंने कहा था। पिता का चप्पल जूता उठाते उठाते अब बेटी का चप्पल जूता उठाने के लिए कह रहा है। उन्होंने रजत पार्टी को छोड़ दिया और अब भाजपा के साथ आकर तीन बार वह सांसद,मंत्री बने और सब चौथी बार की तैयारी है।

मेक इन इंडिया के तहत बना सोने का शेर जो कर रहा दहाड़ने का काम

नालंदा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार 2047 तक भारत को विकसित और दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक मोर्चे पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। 

सम्राट ने कहा, "2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो भारत आर्थिक व्यवस्था में 12वें स्थान पर था। लेकिन आज उन्होंने हमें पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है। 1 जून को वोट करें और मोदी जी गारंटी देते हैं कि भारत को तीसरे स्थान पर ला दिया जाएगा।"

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने पिछड़ों, दलितों और महिलाओं के लिए आरक्षण व्यवस्था को बरकरार रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव सिर्फ चुनाव के वक्त आरक्षण और संविधान को खतरे में बताते हैं।

सम्राट ने कहा, "लालू जी जब चुनाव आता है तो जाग जाते हैं और कहने लगते हैं आरक्षण खत्म हो जाएगा, संविधान खतरे में है। जब चुनाव समाप्त हो जाता है तो वह सब भूल जाते हैं। लेकिन नीतीश कुमार ने 2005 में आकर पहली बार आरक्षण व्यवस्था बनाई और 50% महिलाओं को आरक्षण दिया।"

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के गठबंधन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश और बिहार के विकास के लिए यह गठबंधन लगातार कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, संचालन जिला जदयू अध्यक्ष मो अरशद, लोजपा  रा अध्यक्ष सतेन्द्र मुकुट, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, लोजपा अध्यक्ष राजू पासवान, हम जिलाध्यक्ष विश्वजीत पासवान, गुलरेज अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव, शैलेंद्र कुमार, राहुल खंडेलवाल, अशगर शमीम, प्रो अशोक, डा आशुतोष, संजयकान्त सिन्हा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, जीवनलाल चंद्रवंशी, डा अर्जुन प्रसाद, अवधेश कुशवाहा, विजय कु सिन्हा, लोकसभा प्रभारी जदयू डा संतोष दास पान, रंजीत कुमार, महिला भाजपा अध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर, ई अजय पटेल शशिकांत टोनी, भवानी सिंह, सन्नी पटेल, पूर्व विधान पार्षद रोजिना खातून, भाजपा नेता सुधीर सिंह, कु राघवेंद्र, अमरकांत भारती, श्याम किशोर भारती, अमरेश सिन्हा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रामसागर सिंह, अनुग्रह पटेल, रामप्रवेश चौहान, देवन प्रसाद, इमरान रिजवी, अनुप सिंह पटेल, जनार्दन पंडित, अनिता सिन्हा, अंजनी पटेल, बनारस प्र सिन्हा, आशीष चंद्रवंशी, प्रमुख रेखा देवी, अनिल कुमार, विकास कुमार, शशिभूषण प्रसाद, महमूद बख्खों रविकांत कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजुद रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post