ई-रिक्शा की टक्कर से बालक की मौत, मचा कोहराम

👉

ई-रिक्शा की टक्कर से बालक की मौत, मचा कोहराम


- रूपौ बाजार में आयोजित यज्ञ में शामिल होने पहुंचा था बालक

- पुलिस ने जब्त की ई-रिक्शा, चालक भी हुआ गिरफ्तार

मुख्य प्रतिनिधि, विश्वास के नाम :

नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के रूपौ बाजार में सोमवार को ई-रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपौ थाना क्षेत्र के धनवां गांव निवासी गोपाल कुमार सिंह के पुत्र सन्नी राज उर्फ गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

बताया जाता है कि वह अपनी मां व चाचा के साथ रूपौ बाजार में आयोजित यज्ञ पूजा में शामिल होने पहुंचा था। रूपौ बाजार में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। वहीं चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। रूपौ थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, बालक की मौत के बाद परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। उनके विलाप से माहौल गमगीन हो गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजन रोते हुए लगातार बेसुध हो जा रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post