24 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

👉

24 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

-ढोल-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में 300 महिलाएं व युवतियों को ने लिया भाग


प्रतिनिधि विश्वास के नाम



रजौली (नवादा) गुरुवार को रजौली  प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत सवैयाटांड़ के चटकरी में 4 दिवसीय 24 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ को लेकर धूमधाम व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें सैकड़ो महिलाएं व युवतियों ने भाग लिया।इस दौरान यज्ञ समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि कलश यात्रा के दौरान हरिद्वार के शांतिकुंज से आये प्रणव पांडिया औऱ आचार्य श्री राम पंडित के देखरेख में विधिवत पूजा अर्चना किया गया।उसके बाद यजमानों के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुए बहेरवाटांड स्थित कुआँ से पवित्र जलभर कर झलकडीहा,सिरिसियाटांड़, सिमरातरी,बाराटांड़ होते हुए यज्ञशाला पहुँची।क्षेत्र भ्रमण के दौरान भक्ति नारो से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।यज्ञ समिति के सचिव बिनोद राजवंशी ने बताया कि 23 मई को शोभा यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा और 24 मई की संध्या को ध्यान साधना और संगीतमय प्रवचन,25 मई को दीप महायज्ञ और प्रवचन और 26 मई को यज्ञ की समाप्ति पूर्णाहुति के साथ कि जायेगी।सवैयाटांड़ पंचायत के मुखिया नारायण सिंह ने कहा कि आज समाज के लोग भौतिकता के क्षेत्र में अधिक सम्पन्न और प्रगतिशील बन गया है।परंतु आध्यात्मिकता के क्षेत्र से निरंतर पीछे चले जा रहे हैं।जिससे समाज मे कई तरह के कुरीतिया फैल गई है।जिससे धीरे धीरे समाज संस्कार विहीन होते जा रहा है।इस मौके पर उपाध्यक्ष मनोज तुरीया,सचिव विनोद राजवंशी,कोषाध्यक्ष गणेश सिंह, रजौली नगर पंचायत मुक्त पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार शांडिल्य गगन के साथ यज्ञ समिति के सदस्य महेंद्र सिंह,भोला तुरिया,पाचु तुरिया,उमेश सिंह,अश्विनी साव,मोहन सिंह,केदार सिंह,सुरेश सिंह,सिकंदर तुरिया,गुडु तुरिया,सनोज तुरिया,मनोज सिंह,संतोष सिंह,पिंटू साव,जयकार साव,बिक्की साव,दीपक राजवंशी,रितेश कुमार के साथ समस्त गायत्री परिवार के लोग यज्ञ में उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post