पति और 10 वर्षीय पुत्र को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई महिला

👉

पति और 10 वर्षीय पुत्र को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई महिला

पूर्व में जनवरी माह में भी प्रामी के साथ भागी थी नूतन

- पुन: मां को चकमा देकर भाग गई, फोन कर कहा खोजबीन न करें


प्रतिनिधि विश्वास के नाम


जमुई: जिले के चंद्रदीप थाना इलाके से एक 30 वर्षीय महिला पति और 10 साल के बच्चे को छोड़ दूसरी बार अपने प्रेमी के साथ भाग गई। घटना के बाद से लाचार और बेबस पति अपने 10 साल के बच्चे को लेकर परेशान है। बताया जाता है कि अलीगंज के शंकर राम की पत्नी नूतन देवी जनवरी माह में अपने प्रेमी विशाल के साथ बच्चों को लेकर ससुराल से भाग गई थी। मामले में केस दर्ज होने के बाद नूतन ने तीन दिन पहले जमुई पहुंच न्यायालय में सरेंडर कर दिया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने नूतन को उसकी मां कलावती देवी को सौंप दिया। इसके बाद नूतन न्यायालय से निकलते ही मां को चकमा देकर पति और बच्चे को छोड़ फिर प्रेमी के साथ भाग गई। इसके बाद नूतन ने मां को फोन कर बताया कि विशाल ही उसका पति है और वह उसी के साथ जा रही है, खोजबीन न करें। दरअसल, नूतन एक साल पहले अपनी बीमार ननद की देखभाल करने गया गई थी। गया में ही उसकी मुलाकात विशाल से हुई। उसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया और दोनों अक्सर फोन पर बात किया करते थे। नूतन घर पर अकेली बेटे के साथ रहती थी और उसका पति शंकर राम जालंधर में मजदूरी का काम करता था। बताया जाता है कि जनवरी माह में नूतन अपने बच्चे को छोड़ घर से भाग गई थी। जालंधर से लौटा शंकर जब पत्नी नूतन की खोजबीन की तो पता चला कि वह अपने प्रेमी विशाल के साथ चली गई है। शंकर ने मामले को लेकर चंद्रदीप थाना में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने बाद पुलिसिया दबिश के कारण बीते सात मई को शंकर की पत्नी नूतन ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां उसका बयान भी दर्ज हुआ। न्यायालय के आदेश के बाद नूतन को उसकी मां कलावती देवी को सौंप दिया गया। लेकिन, नूतन मां को चकमा देकर पुनः प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी कलावती ने अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में दी है। इधर, दूसरी बार पत्नी नूतन के प्रेमी के साथ भाग जाने पर शंकर अपने बच्चे के साथ भटक रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post