मां मथुरासिनी महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

👉

मां मथुरासिनी महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा



अपने कुलदेवी मां मथुरासानी की धूमधाम से की पूजा अर्चना 

विप्र रजौली (नवादा)स्थानीय बाजार में मंगलवार को मां मथुरासिनी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम आयोजित हुए। रजौली माहुरी वैश्य मंडल के बैनर तले आयोजित महोत्सव में माहुरी समाज के भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य आयोजन रजौली नगर  स्थित उमा शंकर सेठ जी के धर्मशाला में मां मथुरासिनी महोत्सव किया गया। जहां मां की विशेष पूजा अर्चना की गई। महोत्सव को लेकर माहुरी समाज के लोग सुबह में ही बाजार स्थित माहुरी मंडल कार्यक्रम में पहुंच गए थे। सबसे पहले लोगों ने मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। लोग हाथ में ध्वजा-पताका लिए हुए कुलदेवी मां मथुरासिनी के जयकारे लगाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण व भंडारा का भी आयोजन किया गया। शोभा यात्रा व पूजन समारोह में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष के साथ बच्चे भी शामिल हुए।

 समाज के लोगों ने दुकानें बंद कर महोत्सव में हिस्सा लिया। वहीं माहुरी समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी माता की पूजा अर्चना माहुरी मंडल रजौली में किया गया। इस अवसर पर माता का पूजन अर्चना एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर समाज के लोगों के बीच भंडारा का आयोजन एवं समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का प्रतिभा का प्रदर्शन का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। मथुरासिनी पूजा के अवसर पर समाज के लोगों में आपसी भाईचारा प्रेम नफरत की भावना समाप्त करने आपसी मेलजोल बढ़ाने को ध्यान में रखते हुए समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का संकल्प लिया गया। मां मथुरासिनी माता की कृपा से सभी लोग स्वस्थ एवं मिलजुल कर रहे ऐसी कामना की। 

पूजा में मुख्य  यजमान के रुप में सुनील कुमार सेठ एवं उनकी पत्नी पूनम सेठ पूजा अर्चना की। वही आचार संहिता के कारण प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम था। वही मौके पर रजौली इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद थे। मौके पर माहुरी मंडल के अध्यक्ष चंदन सेठ, सचिव संजय कंधवे,कोषाध्यक्ष विकास बरहापुरिया, माहुरी मंडल मीडिया प्रभारी ऋषभ कुमार रजौली मंडल माहुरी वैश्य समाज के पूर्व अध्यक्ष पंकज किशोर, संरक्षक नवीन कंधवे, महेश भदानी,उज्जवल बरगवे ,अनुज भदानी, प्रभाकर भदानी, नित्यानंद साह,पवन साह जयप्रकाश चरणपहाड़ी, के साथ सिरदला,हरदिया, दिबौर,अमावां 

अंधरवारी ,क्षेत्र के माहुरी  के लोगों ने एकत्रित होकर अपने समाज की मां कुलदेवी मथुरासानी का पूजा अर्चना में शामिल होकर एकता का परिचय दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post