लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी के जज़्बे को सलाम

👉

लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी के जज़्बे को सलाम


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया)
  जिले के नगर क्षेत्र के अंसार नगर निवासी 80 वर्षीय मो. अनीस अंसारी लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी के रूप में जाने जाते रहे हैं। यही कारण है कि हर कोई उनके जज्बे को सलाम करने से बाज नहीं आते। 

लोकसभा चुनाव, विधानसभा का चुनाव हो या फिर नगर परिषद का मतदान के दिन मुहल्ले के वैसे मतदाताओं को जो शरीर से चलने फिरने में असमर्थ हैं उन्हें व्हिलचेयर से बारी बारी मतदान केंद्र न केवल लाने व मतदान समाप्ति के बाद उन्हें घर तक सुरक्षित पहुंचाने का दायित्व भलिभांति निभाते हैं। इसके एवज में किसी से कोई बख्शिस स्वीकार करना उनके फितरत में नहीं है। 

अनीस बताते हैं लोकतंत्र में मतदान का बहुत बड़ा महत्व है। हर किसी को मतदान अवश्य करना चाहिए। लेकिन वैसे लोग बंचित रह जाते हैं जो शरीर से अस्वस्थ या फिर चलने फिरने में विवश हो जाते हैं। फिर ऐसा करने से उन्हें आत्मसंतुष्टि मिलती है। 

मो. लड्डन बताते हैं बचपन से ही ऐसा हावी रहा है। जबसे होश संभाला उन्हें हर चुनाव में ऐसा करते पाया। यही कारण है कि  उनके जज्बे को हर कोई सलाम करने से बाज नहीं आता।

Post a Comment

Previous Post Next Post