आसमान से बरसने लगी आग, चढ़ने लगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

👉

आसमान से बरसने लगी आग, चढ़ने लगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया)
अप्रैल का दूसरा सप्ताह शुरु हुआ ही है कि गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिले में लू का असर दिखने लगा है और गर्मी झुलसाने लगी है। मौसम विभाग ने आसमान से आग के गोले बरसने की चेतावनी दी है। जिले के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। 

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह लू लोगों को झुलसा सकती है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 18 से 19 अप्रैल तक लू की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। जिले के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है, यहां 17 से 19 अप्रैल तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। 

लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल से जिले में लू चलेगी। दिन-प्रतिदिन तामपान बढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल हैं। 

जिले में अप्रैल शुरुआत में ही गर्मी ने अपना आतंक दिखाना शुरू कर दिया था। पिछले तीन दिनों में ही 5 डिग्री तक तामपान बढ़ा है। बुधवार को सुबह से ही तापमान बढ़ने के साथ लू का चलना शुरू हो गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार दिन के दौरान अत्यधिक गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस सप्ताह अधिक तापमान रहने की संभावना है। जिले का अधिकतम पारा 40 .2डिग्री सेल्सियस के पास रहा। जिले के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान में 7.3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। 

चिकित्सकों ने भी इस मौसम में बच कर रहने की सलाह दी है। डॉक्टर्स का कहना है कि अधिक गर्मी पड़ने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। इससे बचने के लिए ज्यादा पानी पीने और तरल पदर्थों के सेवन की सलाह दी गई है। डॉक्टर्स ने गरीष्ठ खाना खाने से परहेज करने की बात कही है। तबीयत खराब होने पर बिना देर किए चिकित्सक की सलाह लेने की बात कही है। ओआरएस के सेवन की सलाह भी चिकित्सकों ने दी है। 

आपदा प्रबंधन विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिना काम के सड़कों पर नहीं निकलने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार बहुत जरुरी होने पर पूरे शरीर को ढ़क कर निकलने , तरल पेय पदार्थो के सेवन  की सलाह दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post