पत्थर उत्खन्नन के लैंडस्लाइड में तीन मजदूर दबे, छोड़कर भागा नटराज कंपनी के कर्मी , सभी बिंदु पर जांच कर रही पुलिस

👉

पत्थर उत्खन्नन के लैंडस्लाइड में तीन मजदूर दबे, छोड़कर भागा नटराज कंपनी के कर्मी , सभी बिंदु पर जांच कर रही पुलिस



( रंजन कुमार विश्वास के नाम


ब्यूरो चीफ शेखपुरा )


शेखपुरा जिला में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल शेखपुरा जिले के चेवाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकंद्रा गांव स्थित नटराज पत्थर कंपनी में भूस्खलन हो गया। जिसके कारण तीन मजदूर जख्मी हो गए। एवं कई गाड़ियां भूस्खलन से 1 सौ 25 फीट गड्ढे में दब गई जबकि अन्य मजदूर भागने में सफल रहे। भूस्खलन होने की सूचना पाते ही एसडीओ एसडीपीओ और खनन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे घटना की जानकारी लिया ।जबकि घटना में घायल मजदूर को कंपनी और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल का स्थिति चिंताजनक देखते हुए एक मजदूर को रेफर किया है। इस संबंध में एसडीओ ने कहा कि भूस्खलन की सूचना पर यहां पहुंचे हैं और स्थानीय लोगों से बातचीत में कहा कि तीन लोग इस घटना में जख्मी हुए हैं। जबकि अन्य लोग भागने में सफल रहे। भूस्खलन होने के कारण पत्थर कंपनी के मजदूरों में आफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर एसडीओ ने कहा कि पहाड़ में भूस्खलन की सूचना पर यहां पहुंचे हैं तीन मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि जिला प्रशासन और खनन विभाग द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। वहीं एसडीपीओ ने कहा कि भूस्खलन की सूचना पर स्थानीय थाना सहित जिला स्तरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं सभी स्थिति को देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post