अधिक से अधिक लोगों को बनाएं भाजपा का सदस्य

👉

अधिक से अधिक लोगों को बनाएं भाजपा का सदस्य


प्रतिनिधि विश्वास के नाम नवादा;


भारतीय जनता पार्टी नवादा जिला कार्यालय में देश व्यापी सदस्यता अभियान का समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता एवं जिला सदस्यता प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता के संचालन में संपन्न हुआ। समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी रत्नेश कुशवाहा एवं जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी रहे। जिलाध्यक्ष अनिल मेहता विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि सदस्यता का जो लक्ष्य मंडल को दिया गया है उसमें और मेहनत करने की जरूरत है। अभी पंद्रह दिन सभी मंडल के कार्यकर्ता टोली बनाकर पूजा पंडालों में स्टॉल लगाकर सदस्यता को बढ़ाएं।  आगामी तीन दिन में प्रत्येक मंडल में 100 सक्रिय सदस्य जो बनेंगे उसका लिस्ट बना लें और उन्हे 100 सदस्य बनाने का आग्रह करें। क्षेत्रीय प्रभारी रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में लेकर करें। हम जितना अधिक से अधिक सदस्य बनायेगें उतना ही अपना भाजपा मजबूत होगा और आगामी विधान सभा चुनाव में जीत सुनिश्चित होगा। सभी कार्यकर्ता बूथ से लेकर जिला स्तर कार्यकर्ता हो या मोर्चा के कार्यकर्ता , पूर्व अध्यक्ष या विधायक या पूर्व विधायक सभी एकजुट होकर सदस्यता को बढ़ाने में लग जाए,  नवादा जिला हाल में लोकसभा चुनाव जीता है। आगे पांचों विधान सभा जितना है इसके लिए सदस्यता बढ़ाना ही मूल काम है। भाजपा ही एक ऐसी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है, जिसमें बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने सभी अपेक्षित सदस्यों का वृत्त लिया और कहा कि भाजपा  का सदस्यता अभियान में लग कर सदस्य बनाना मतलब भारत को विकसित होने में सहयोग करना कार्य है। 

सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल सदस्यता प्रभारी, मंडल प्रभारी आपस में मिलकर इस अभियान को पूरा करें। निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक अनिल सिंह, विधायक अरुणा देवी ने भी सदस्यता अभियान पर विस्तार से मार्ग दर्शन किया और संकल्प दिलाया कि नवादा जिला सदस्यता अभियान में नवादा जिला अपना लक्ष्य प्राप्त करेगा। 

मौके पर शैलेंद्र शर्मा, विजय पांडेय, नरेश वर्मा, जितेंद्र पासवान, अरविंद कुमार गुप्ता, माधुरी बरनवाल, बिनोद कुमार भोली, सुदामा चौहान, विश्वास सिंह, गौरी रानी, अभिजीत सिन्हा, विमल राजवंशी, संजय दांगी, रंजन बब्लू, शिवरनी केशरी, प्रियरंजन श्री निवास, प्रमोद चंद्रवंशी, रौशन आर्य, हर्षिकेश महतो, बिपिन कुमार, संजय चौधरी, नवलकिशोर सिंह, सुनील कुमार, मृत्यंजय सिंह, संतोष वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, शिलेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post