एसबीआई के पास स्टॉल लगाकर भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

👉

एसबीआई के पास स्टॉल लगाकर भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान


 




रजौली। प्रतिनिधि, विश्वास के नाम 


रजौली में एसबीआई शाखा के पास भाजपा मंंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन ने बताया कि गगन ने बताया कि 2 सितंबर से हर दिन भिन्न, भिन्न स्थानों, पंचायतों, बूथों पर घर-घर जाकर रजौली भाजपा के सदस्यों ने आम-आवाम को मिस्ड कॉल नंबर 8800002024, स्केनर, नमो एप, पार्टी का बेवसाईट एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र में ऑफलाइन रसीद के माध्यम से पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है। प्रत्येक शुक्रवार को रजौली भाजपा कार्यकर्ता हाट चौक पर स्टाँल लगाकर बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासियों को भाजपा का सदस्य बना रहे है। सदस्यता अभियान में पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने में रजौली भाजपा के कार्यकर्ता एक टोली बनाकर अलग-अलग गांव,कस्बों में जाकर पार्टी की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये कार्यों के विषय में लोगों को अवगत कराते हुए सदस्य बना रहे है। 

मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू, रजौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री सदस्य विमल राजवंशी,संजय कुमार बंटी, नवीन कंधवे, कंचन कुमार, कारू साव, बब्लू पंडित, कंचन कुमार, संदीप कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post