भगवान का दूसरा रूप होते हैं चिकित्सक : रेखा

👉

भगवान का दूसरा रूप होते हैं चिकित्सक : रेखा



इनरव्हील क्लब ने मनाया डॉक्टर्स डे

शहर के चिकित्सकों को किया सम्मानित 

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा :

नवादा में इनरव्हील क्लब की महिला सदस्यों ने डॉक्टर्स डे मनाया। इस अवसर पर शहर के कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। डॉक्टर्स डे पर डॉ. अखिलेश कुमार मोहन, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुनिति कुमार, डॉ. रविश कुमार, डॉ. शंबुक, डॉ. अमर कुमार, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. पिंकी वर्णवाल आदि को तिलक लगाया। इसके बाद वस्त्र के साथ गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट रेखा रानी ने कहा कि डॉ. भगवान का दूसरा रूप हेते हैं। इनका जुनून को देखते हुए इनरव्हील इन्हें सैल्यूट करती है और सम्मान करती है। मौके पर सचिव रेणुका मगाहिया, अंजना सिन्हा, रीता दीक्षित, पुष्पा सिंह, साविती वर्णवाल, अदिति गोयल, रीता चन्द्रा, काशिश सिन्हा, संध्या जायसवाल, जया लक्ष्मी, आशा देवी, बिन्नी प्रसाद, मुस्कान कुमारी आदि मौजूद थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post