व्यवस्था परिवर्तन के लिए करना होगा भरोसा : उदय

👉

व्यवस्था परिवर्तन के लिए करना होगा भरोसा : उदय



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा : 

व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रशांत किशोर पर एक बार तो भरोसा करना ही होगा। यह बातें रविवार को नगर के डॉ श्रीकृष्ण सिंह स्मारक हाल में आयोजित जन सुराज विचार मंच की बैठक में उदय शंकर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की बातें समाज सुधार की दिशा में मिल का पत्थर होने वाला है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत शिक्षक अवधेश कुमार ने कहा कि जन सुराज की गतिविधियां आम जनों के लिए कल्याणकारी होने वाली है। उन्होंने 1974 के जेपी आंदोलन की चर्चा की। 

सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर के विचार भी सकारात्मक होंगे। जिला पार्षद वीणा देवी ने कहा कि लंबे समय से राजनीतिज्ञों द्वारा हम ठगे गए हैं। लिहाजा अब एक नई सोच के व्यक्ति व संगठन से जुड़े हैं। महिलाओं की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं हमेशा से समस्याओं की जकड़न में रही है। इसे दूर करने के लिए एक प्रगतिशील सोच वाले व्यक्ति की जरूरत है। कार्यक्रम की शुरुआत विचार मंच के जिला प्रभारी अजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि इसी माह नगर भवन में विचार मंच व जन सुराज की एक जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रशांत किशोर के शामिल होने की संभावना है। मौके पर अनिल गौतम, विकास कुमार, दिलीप कुमार, लालकेश्वर प्रसाद, प्रवीण चंद्र राय, प्रो. राजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post