एनडीए की जीत पर रजौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

👉

एनडीए की जीत पर रजौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव






मंदिर में हनुमान जी के चरणों में मोदी, विवेक ठाकुर एवं गिरिराज सिंह का चित्र रखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया विजय तिलक 




हाट चौक पर आतिशबाजी कर, मिठाई खिलाकर नरेंद्र मोदी, विवेक ठाकुर व गिरिराज के लगाए नारे




यह जीत मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्य, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के विकास की जीत है





रजौली। प्रतिनिधि, विश्वास के नाम 


एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर रजौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में विजय उत्सव मनाया।

प्रखंड क्षेत्र के बजरंगबली चौक स्थित भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन के नेतृत्व में देश में फिर से एक बार मोदी सरकार, भाजपा नीत एनडीए सरकार बनने पर बजरंगबली चौक मंदिर में हनुमानजी जी के चरणों में जीत समर्पित किया। 

मंदिर प्रांगण में हनुमान जी के चरणों में नरेन्द्र मोदी, विवेक ठाकुर एवं गिरिराज सिंह का चित्र रख कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय तिलक लगाकर हनुमान चालीसा, हनुमान जी की आरती गाकर ईश्वर से प्रार्थना किया कि देश के विकास के लिए नरेन्द्र मोदी, नवादा के विकास के लिए विवेक ठाकुर एवं बेगूसराय के विकास के लिये गिरिराज सिंह पे हनुमानजी सदैव अपना कृपा बनाए रखें। उसके उपरांत हाट चौक पर आतिशबाजी कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एनडीए गठबंधन, नरेन्द्र मोदी, विवेक ठाकुर व गिरिराज सिंह के जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि देश की जनता ने हमारे नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर से एक बार विश्वास व्यक्त कर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा, एनडीए की सरकार बनाया है। ये जीत मोदी सरकार के आम-आवाम के हित में किए गए कार्य, जनकल्याणकारी योजनाओं, देश के विकास की जीत है। देश की आम-आवाम ने उत्सुकता के साथ अपना एक-एक बहुमूल्य वोट देकर मोदी को आर्शीवाद देने का काम किया है। आज हम सभी भारतवासियों का डंका देश ही नहीं विदेशों में भी बजता है। इसका श्रेय हमारे नेता नरेन्द्र मोदी को जाता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम पत्र में फिर से एक बार जिक्र किया है कि मैं अपने जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण सदैव राष्ट्र के सेवा में समर्पित करूंगा।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि हम सभी रजौली भाजपा के कार्यकर्ता इसलिए भी प्रसन्न है कि अपने नवादा संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भाजपा समर्थित उम्मीदवार विवेक ठाकुर एवं बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से गिरिराज सिंह ने जीत दर्ज किया है। हमारे नेता विवेक ठाकुर को नवादा संसदीय क्षेत्र की समरस समाज, जाति, धर्म, समुदाय के लोग, प्रबुद्धजनों ने आर्शीवाद रूपी एक-एक वोट देकर जीताने का काम किया है। विवेक ठाकुर के नवादा सांसद बनने से नवादा हर-क्षेत्र में अग्रणी भूमिका की दिशा में विकसित नवादा के सपनों को साकार करेगा।

विजय उत्सव के मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार अधिवक्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार, मंडल महामंत्री संतोष कुमार वर्मा, रूपेश धनराज, अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी, मंडल उपाध्यक्ष धनंजय कुमार धन्नु, दिलीप कुमार दीप, किसान मोर्चा जिला मंत्री पवन कुमार, अतिपिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, ऋषि कपूर, भोला राजवंशी, मिथिलेश राजवंशी, मनोज राजवंशी, देवेन्द्र प्रसाद दीवान, नवीन कंधवे, ललन कुमार दिनकर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामभजन प्रसाद,  नवीन कुमार मिंटू, भूषण सिंह, शंपू सिंह, भोला सिंह, पंकज सिंह, कुंदन सिंह, दिलीप चौधरी, हरिनंदन राजवंशी, निर्भय राजवंशी, सुनील राजवंशी, नवशीष साव, भोली सिंह, संतोष साव, सुदीप कुमार, सोना देवी, कुलदीप ठाकुर, राजेश सिंह, शशि रंजन समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post