वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में खूब बिके पंखा व श्रृंगार

👉

वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में खूब बिके पंखा व श्रृंगार





प्रतिनिधि विश्वास के नाम रजौली:

गुरुवार को वट सावित्री पूजा को लेकर बुधवार को रजौली के बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिली।

सैकड़ों सौभाग्यवती महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र से रजौली के बीच बाजार, नीचे बाजार, हाट चौक, बाईपास रोड, पुरानी बस स्टैंड बाजार से खरीददारी करने के लिए पहुंची। सौभाग्यवती महिलाएं वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों से पूजन सामग्री, पंखा, बरगद के वृक्ष में लपेटने वाला धागा, श्रृंगार व कपड़े की खूब खरीददारी की। जिसको लेकर बाजारों में खूब भीड़ देखने को मिली।

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। इस साल 6 जून गुरुवार को वट सावित्री का व्रत हो रहा है।सौभाग्य प्राप्ति के लिए वट सावित्री व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन ही सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। इसलिए वट सावित्री व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। इस दिन सुहागन स्त्रियां बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार वट वृक्ष यानी बरगद का पेड़ देव वृक्ष माना जाता है। वट वृक्ष के मूल में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु तथा अग्रभाग में शिव का वास माना गया है। 

ऐसा माना जाता है कि देवी सावित्री भी इस वृक्ष में निवास करती हैं। मान्यताओं के अनुसार, वटवृक्ष के नीचे सावित्री ने अपने पति को पुन: जीवित किया था। उसी समय से इसे वट सावित्री व्रत के नाम से जाना जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post