हमारी भूमि, हमारा भविष्य" हैंड इन हैंड इंडिया

👉

हमारी भूमि, हमारा भविष्य" हैंड इन हैंड इंडिया


पर्यावरण संरक्षण पर किया गया जागरूक


पर्यावरण दिवस पर सैकड़ों महिलाओं ने किया वृक्षारोपण


प्रतिनिधि विश्वास के नाम रजौली: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हैंड इन हैंड इंडिया एवम जॉकनिक फाउन्डेशन के सौजन्य से प्रखण्ड के जोगियामारन एवम सिरोडावर पंचायत अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली, सामुदायिक बैठक एवम वृक्षारोपण जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे महिलाओं ने भागीदारी कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर परियोजना प्रबन्धक निलेश कुमार ने प्रतिभागी महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की महिलाएं ना केवल हमारे समाज मे बल्कि सम्पूर्ण देश मे अहम भुमिका अदा कर रही है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण की जब बात आती है तो निश्चित तौर पर महिलाएं अपनी सर्वोत्तम भूमिका अदा कर भावी पीढ़ी को स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध करवा सकती है। सभी महिलाओं द्वारा सामुहिक रूप से "हमारी भूमि, हमारा भविष्य" के नारे के साथ पर्यावरण जगरूगता रैली निकाली गई एवम आगनवाड़ी, विद्यालय एवम सामुदायिक भवन जैसे समाजिक जगहों पर आम, अमरूद, कटहल, जामुन, सागवान इत्यादि पौधों का रोपण किया गया।

समारोह के अंत सुमंत कुमार एवम अभय कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों को फलदार पौधे उपहार स्वरूप देकर पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ स्वयं के कचरे की ज़िम्मेदारी स्वयं उठाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई एवम धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे रितेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, मनोरमा देवी एवम सुनीता देवी ने अहम भुमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post