दो भाइयों पर गोली चलाने वाले बदमाश को लोगों ने पकड़ कर की धुनाई

👉

दो भाइयों पर गोली चलाने वाले बदमाश को लोगों ने पकड़ कर की धुनाई


नालन्दा प्रतिनिधि विश्वास के नाम 


राजगीर  थाना क्षेत्र के  बंगाली पाड़ा में सरेशाम दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ। जिसमे दोनो बाल-बाल बच गए। छींटा लगने से दोनों मामूली रूप से जख्मी हुए। घटना रविवार को शाम आठ बजे की है। 

आधा दर्जन अपराधी बाइक से आए और दोनो सगे भाइयों पर गोली चला दी। स्थानीय लोगो के द्वारा गोली चलाने वाले दो अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सगे भाइयों की पहचान नई पोखर निवासी पंकज सिंह के पुत्र गोपाल एवं आलोक के रूप में की गई। घटना के वक्त दोनो भाई अपने मेडिकल दुकान के पास खड़े थे। पकड़े गए अपराधी में प्रह्लाद पूर्व से कई कांडो का अभियुक्त है। स्थानीय लोगो के द्वारा अपराधी की बाइक को पकड़ कर चूर दिया गया। दोनो जख्मी भाई को राजगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post