Jamui:डीजे वाले बाबू....दो बीवियों ने मचाया घर में उत्पात....बुलानी पड़ी पुलिस

👉

Jamui:डीजे वाले बाबू....दो बीवियों ने मचाया घर में उत्पात....बुलानी पड़ी पुलिस


जमुई:बिहार के जमुई में ऐसा मामला सामने आया है जो न कभी सुना होगा। यहां तक कि कभी सोचा भी नहीं होगा। यहां डीजे वाले बाबू की एक गर्लफ्रेंड थी। उसके रहते डीजे वाले बाबू की फेसबुक पर एक और लड़की से दोस्ती हो गई। अफेयर शुरू हुआ और फेसबुक पर मिली लड़की से शादी रचा ली। लेकिन पहले प्यार को वहां भूला नहीं था। उसकी इतनी याद आई कि वहां पहली गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया। वहां भी शादी के 20 दिन बाद। 

जब युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तब गांव वालों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी शादी फिर उसकी गर्लफ्रेंड से करवा दी। युवक चाहकर भी कुछ नहीं कर पाया। मजबूरी में युवक को प्रेमिका को दुल्हन बनाकर घर लाना पड़ा। लेकिन वहां पहले से ही एक दुल्हन मौजूद थी। पति के साथ दूसरी दुल्हन को देखते ही पहली वाली का गुस्सा सातवें आसमान में जा पहुंचा। 

मामला मलयपुर थाने के अक्षरा गांव का है। पुलिस को सूचना मिली कि यहां एक घर में जमकर बवाल मचा हुआ है। पुलिस ने आकर लड़ाई का कारण जाना  तब उनके भी होश उड़ गए। डीजे वाले बाबू विनोद कुमार (19) की शादी 20 दिन पहले लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरला गांव में हुई थी। फेसबुक के जरिए एक दूसरे से परिचय होने के बाद दोनों ने लव मैरिज की थी। ग्रामीणों का कहना है कि विनोद जब अपनी पहली प्रेमिका से मिलने हरला गांव गया था, तब ग्रामीणों ने विनोद को पकड़ कर उसकी शादी करा दी। यह मामला लक्ष्मीपुर पुलिस के संज्ञान में भी आया। शादी के बाद विनोद अपनी पत्नी के साथ मलयपुर अपने घर लौट आया। लेकिन यहां पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, युवक की दूसरी बीवी का कहना है कि वहां उसकी पहली प्रेमिका थी। एक शादी में उसकी मुलाकात विनोद कुमार से हुई थी। वहां विनोद डीजे बजा रहा था। बस उसकी के डीजे की धुन पर वहां दिल हार बैठी।जमुई (ईएमएस)। बिहार के जमुई में ऐसा मामला सामने आया है जो न कभी सुना होगा। यहां तक कि कभी सोचा भी नहीं होगा। यहां डीजे वाले बाबू की एक गर्लफ्रेंड थी। उसके रहते डीजे वाले बाबू की फेसबुक पर एक और लड़की से दोस्ती हो गई। अफेयर शुरू हुआ और फेसबुक पर मिली लड़की से शादी रचा ली। लेकिन पहले प्यार को वहां भूला नहीं था। उसकी इतनी याद आई कि वहां पहली गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया। वहां भी शादी के 20 दिन बाद। 

जब युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तब गांव वालों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी शादी फिर उसकी गर्लफ्रेंड से करवा दी। युवक चाहकर भी कुछ नहीं कर पाया। मजबूरी में युवक को प्रेमिका को दुल्हन बनाकर घर लाना पड़ा। लेकिन वहां पहले से ही एक दुल्हन मौजूद थी। पति के साथ दूसरी दुल्हन को देखते ही पहली वाली का गुस्सा सातवें आसमान में जा पहुंचा। 

मामला मलयपुर थाने के अक्षरा गांव का है। पुलिस को सूचना मिली कि यहां एक घर में जमकर बवाल मचा हुआ है। पुलिस ने आकर लड़ाई का कारण जाना तब उनके भी होश उड़ गए। डीजे वाले बाबू विनोद कुमार (19) की शादी 20 दिन पहले लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरला गांव में हुई थी। फेसबुक के जरिए एक दूसरे से परिचय होने के बाद दोनों ने लव मैरिज की थी। ग्रामीणों का कहना है कि विनोद जब अपनी पहली प्रेमिका से मिलने हरला गांव गया था, तब ग्रामीणों ने विनोद को पकड़ कर उसकी शादी करा दी। यह मामला लक्ष्मीपुर पुलिस के संज्ञान में भी आया। शादी के बाद विनोद अपनी पत्नी के साथ मलयपुर अपने घर लौट आया। लेकिन यहां पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, युवक की दूसरी बीवी का कहना है कि वहां उसकी पहली प्रेमिका थी। एक शादी में उसकी मुलाकात विनोद कुमार से हुई थी। वहां विनोद डीजे बजा रहा था। बस उसकी के डीजे की धुन पर वहां दिल हार बैठी।

Post a Comment

Previous Post Next Post