ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया पूरा इलाका, दहशत में लोग

👉

ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया पूरा इलाका, दहशत में लोग


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया)
नगर क्षेत्र में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव में दहशत पैदा कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत पैदा कर दिया।

मामला नगर थाना क्षेत्र के गोनावां गांव का है। शनिवार की देर रात अपराधियों ने गोनावां गांव के समकरन कुमार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत का महौल कायम कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते फरार हो गए।

गोलीबारी से थर्राया पूरा इलाका:-

पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़ित समकरण कुमार ने पड़ोस के मनोज सिंह पर घर पर चढ़कर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।समकरण ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मनोज सिंह एक कुख्यात अपराधी है। ट्रेन लूटकांड, डकैती कांड, सिविल कोर्ट नवादा कांड जैसे अन्य कांड का मुख्य आरोपित है। घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा के साथ-साथ न्याय की गुहार लगायी है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post