पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई 33वीं पुण्यतिथि

👉

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई 33वीं पुण्यतिथि


पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि 




 प्रतिनिधि, विश्वास के नाम रजौली:


पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित स्व राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मंगलवार को रजौली के ब्लॉक रोड महादेव नगर स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय रजौली में मनाई गई।

पुण्यतिथि कार्यक्रम कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामरतन गिरी की अध्यक्षता में किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया। 

पुण्यतिथि कार्यक्रम के मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राम रतन गिरी ने कहा कि देश के लिए नेहरू-गांधी का परिवार ने जो कुर्बानियां दी है देश उसे कभी नहीं भूलेगा। गांधी परिवार ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी सारी संपत्ति को देश के हवाले कर दिया। किसी जमाने में आनंद भवन स्वराज भवन के नाम से जाना जाता था। आज यह स्वराज भवन भारत सरकार की एक प्रतिष्ठान के रूप में जाना जाता है। आज भी गांधी परिवार का दिल्ली में अपना निजी भवन नहीं है। श्रद्धेय स्व राजीव गांधी के कार्यकाल में भारत में टेक्नोलॉजी को भारत की सरजमीं पर इन्होंने उतारा है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण का श्रेय इन्हीं को जाता है। मौके पर इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बालकृष्ण प्रसाद यादव, मो शकील अहमद, मोहम्मद रउफ अंसारी, मोहन चौधरी के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं युवा कांग्रेस के नवादा जिलाध्यक्ष मो इरशाद अंसारी की अध्यक्षता में रजौली में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित स्व राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई। 

युवा जिलाध्यक्ष मो इरशाद अंसारी ने आधुनिक भारत के निर्माता स्व राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सन्नी भगत जिला महासचिव शोहराब अंसारी, हिसुआ विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष मो गुलजारी अंसारी, महासचिव रामकृपाल यादव, रजौली विधानसभा अध्यक्ष कुंदन कुमार, सिरदला प्रखंड अध्यक्ष रौशन यादव, मो वाहिद अंसारी, मो अरजू , मो नाजिम, मो मोनू, भगत आलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post