शादी का मंडप बना जंग का मैदान

👉

शादी का मंडप बना जंग का मैदान


-दहेज में 30 हजार रुपये मिले कम तो वर पक्ष ने दुल्हन के भाई को पीटा, अस्पताल में भर्ती, दुल्हन का शादी से इनकार

नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

शादी के दौरान जमकर हुआ जूतम पैजार। जी हां, दहेज की राशि कम मिलने पर वर पक्ष ने दुल्हन के भाई के साथ जमकर की मारपीट। वर पक्ष द्वारा की गई पिटाई से दुल्हन का भाई बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी का मंडप बना जंग का मैदान:-

घटना नगर थाना क्षेत्र के शोभनाथ मंदिर परिसर में हुई, जहां दहेज को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और वरमाला से पहले मंडप जंग का मैदान बन गया। दहेज के 30 हजार रुपये बकाया रहने पर लड़की के भाई को वर पक्ष द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल युवक की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के गोलाबड़राजी गांव निवासी राजेश चौधरी का पुत्र राजीव कुमार के रूप में किया गया है।

वर पक्ष ने दुल्हन के भाई को पीटा:-

बताया जा रहा है कि शोभनाथ मंदिर में राजीव की बहन की शादी होने वाली थी। वर पक्ष को तिलक में 30 हजार रुपये कम मिला था लिहाजा वर पक्ष ने शादी से पहले 30 हजार रुपयों की मांग कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया और फिर वरपक्ष ने दुल्हन के भाई की जमकर पिटाई कर दी।

दुल्हन ने शादी से किया इनकार:-

घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। मारपीट में जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post