आज दिखा चांद तो कल मनेगी ईद, सामूहिक नमाज का समय तय

👉

आज दिखा चांद तो कल मनेगी ईद, सामूहिक नमाज का समय तय

-9:30 बजे गोंदापुर ईदगाह में अदा की जाएगी सामूहिक नमाज

-खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

मुख्य संवाददाता।नवादा 

ईद पर्व के अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। माना जा रहा है कि आज चांद दिखेगी। जिसके बाद गुरूवार को ईद मनाई जाएगी। इसे लेकर मुसलमानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। दूसरी ओर, सामूहिक नमाज अदा करने को लेकर ईदगाह व मस्जिदों में समय निर्धारित कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गोंदापुर स्थित ईदगाह में सुबह 9:30 बजे सामूहिक नमाज अदा की जाएगी। अन्य मस्जिदों में भी तय समय पर सामूहिक नमाज होगी। इधर, ईद पर्व की तैयारियों को लेकर मंगवार को बाजार में काफी चहल-पहल देखी गई। शाम में इफ्तार करने के बाद लोग खरीदारी करने बाजार पहुंच गए। लोगों ने मनपंसद कपड़े, कुर्ता-पायजामा, सूट, साड़ियों, रूमाल, लुंगी आदि की खरीदारी की। वहीं जूता-चप्पल, शृंगार की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखी गई। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन भी सक्रिय दिख रहा है। 

-------

मस्जिदों में सामूहिक नमाज के समय

मस्जिद का नाम- समय 

राबिया मस्जिद, फैजुल बारी -  07:30 बजे

बैतूल मोकर्रम मस्जिद, भदौनी - 07:45 बजे

मोइनिया मस्जिद, रसूल नगर भदौनी -  07:30 बजे 

हनीफिया मस्जिद, नन्हू नगर भदौनी - 07:00 बजे

कुरैशी मस्जिद, तकिया पर - 08:00 बजे

मदीना मस्जिद, मिर्जापुर हाट - 08:00 बजे

जामा मस्जिद, अंसार नगर - 07:30 बजे 

बड़ी मस्जिद, मोगला खार - 07:30 व  08:30 बजे

नूरानी मस्जिद, इस्लाम नगर - 07:00 व 08: 00 बजे  

बड़ी मस्जिद, बड़ी दरगाह - 07:30 बजे

ईदगाह, गोंदापुर - 09:30 बजे।

Post a Comment

Previous Post Next Post