जीविका दीदी की रसोई के उद्घाटन में पहुंचे संसद

👉

जीविका दीदी की रसोई के उद्घाटन में पहुंचे संसद


प्रतिनिधि, विश्वास के नाम रजौली : 


सांसद विवेक ठाकुर


प्रखंड क्षेत्र के 75 शैय्या अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भारत सरकार एवं बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग की ओर से 188 करोड़ की लागत से नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संसधान एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत रु 850 करोड़ की लागत से विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के क्रम में 


रजौली में भी बिहार चिकित्सा सेवाएँ एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना अनुमंडलीय अस्पताल, रजौली में दीदी की रसोई का उद्घाटन सांसद विवेक ठाकुर ने किया। सिविल सर्जन नवादा डॉ नीता व भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने सांसद का अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया। सांसद ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जीवीका दीदी की रसोई के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया। मौके पर विधायक प्रकाशवीर, एमएलसी अशोक यादव, नवादा विधायक विभा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार मुन्ना,  कारू सिंह, विमल राजवंशी, रंजन कुमार बब्लू, सर्वजीत शांडिल्य, मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य, अजय सिंह, अवधेश कुशवाहा, सुनील कुमार, सहदेव वर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post